मैनपुरी: दन्नाहार के बदनपुर में परिवार के लोगों द्वारा पीड़िता की जमीन पर किया जा रहा कब्जा, विरोध करने पर की मारपीट।
दन्नाहार क्षेत्र के बदनपुर निवासी पीड़िता ज्ञान देवी पत्नी अखिलेश कुमार ने एसपी को शिकायती पत्र देते हुए बताया है। उनकी जमीन पर परिवार के ही लोगों द्वारा जबरन तरीके से कब्जा किया जा रहा है। जिसको लेकर पीड़िता ने जब विरोध किया। तो दबंगों ने पीड़िता के साथ गाली-गलौज कर मारपीट कर दी। जिसको लेकर पीड़िता ने एसपी को शिकायती पत्र देते हुए मदद की गुहार लगाई है।