मैनपुरी: अंबेडकर समाज पार्टी छोड़कर निर्दोष गौतम बीएसपी से लोकसभा के प्रत्याशी के लिए करेंगे आवेदन, प्रेस वार्ता कर दी जानकारी
मैनपुरी के ग्राम आठपुरा निवासी निर्दोष गौतम ने अंबेडकर समाज पार्टी को छोड़कर BSP से लोकसभा प्रत्याशी के रूप में आवेदन करने की बात कही है। उन्होंने पत्रकारों से वार्ता कर जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पहले BSP से लोकसभा प्रत्याशी के रूप में आवेदन करेंगे अगर पार्टी उन्हें टिकट नहीं देगी तो वह निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।