मैनपुरी: कलेक्ट्रेट पर दिव्यांग एकता समिति के लोगों ने 6 सूत्री मांगों को लेकर जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन
गुरूवार को डीएम कार्यालय पहुंचे दिव्यांग एकता समिति के लोगों ने 6 सूत्री मांगो को लेकर डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि कई बार वह अपनी समस्याओं को लेकर अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं लेकिन उनकी समस्या की सुनवाई नहीं की गई है। समस्या की सुनवाई किए जाने को लेकर दिव्यांग एकता समिति के लोगों ने डीएम को ज्ञापन दिया है।