मैनपुरी: कोतवाली क्षेत्र में घर के बाहर साइकिल खड़ी करने पर दबंग पड़ोसियों द्वारा पीड़ित के साथ की गई मारपीट, एसपी से की शिकायत
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छपट्टी निवासी राजेंद्र कुमार राठौर पुत्र स्वर्गीय रामबाबू राठौर ने गुरुवार को एसपी से शिकायत की। जिसमें उसने बताया की बीती 27 फरवरी को उसने अपनी साइकिल दरवाजे के बाहर खड़ी की जिस पर दबंग पड़ोसियों द्वारा उसके साथ मारपीट की गई और साइकिल खड़ी न करने की धमकी दी। वहीं पीड़ित ने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।