बीकानेर: कलेक्ट्रेट सभागार में फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा बैठक, रैंकिंग सुधारने के दिए गए निर्देश
बीकानेर में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलेक्टर निशांत जैन ने राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं और बजट घोषणाओं की समीक्षा बैठक ली। बैठक में 13 योजनाओं की प्रगति पर चर्चा करते हुए कम रैंक वाली योजनाओं में आगामी एक माह में सुधार लाने के निर्देश दिए गए। जिला कलेक्टर ने कहा कि कुसुम योजना के ए, बी और सी सभी घटकों में जिले की रैंकिंग अच्छी है और इसे बनाए र