भुसावर: युधिष्ठिर सागर ने कहा, सन्मार्ग पर चलकर ही आत्मकल्याण संभव है
आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर परिसर में मुनि युधिष्ठिर सागर महाराज के सानिध्य में धार्मिक आयोजन हुए। श्रद्धालुओं ने भगवान का पंचामृत अभिषेक, शांतिधारा और नमोकार मंत्र का सामूहिक जाप किया।