गोवर्धन: बरसाना पुलिस ने दबोचे साइबर ठगों के सरगना, बाप-बेटे दो बाल अपचारी भी गैंग में शामिल थे
बरसाना पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक शातिर गिरोह का भड़फोड करने में सफलता हासिल की है। यह गिरोह कूट रचित यानी फर्जी दस्तावेजों के आधार पर लोगों को अपना शिकार बनाता था। पुलिस ने इस मामले में बाप-बेटे और दो बाल अपचारियों को हिरासत में लिया है, जिनके पास से बड़ी मात्रा में फर्जी दस्तावेज और मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।