केशकाल: कलेक्टर ने उप स्वास्थ्य केंद्र खालेमुरवेंड का किया निरीक्षण
कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने केशकाल विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम खाले मुरवेण्ड के उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने सभी कक्षों का अवलोकन करते हुए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया और वहां बाउंड्रीवॉल बनाने के निर्देश दिए।उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी स्वास्थ्य केंदों के सुविधा दुरुस्त रखे ।