केशकाल: अक्षय तृतीया के अवसर पर ग्राम पीपरा में कोसरिया मरार समाज ने आमा जोगानी एवं बीज निकालनी का त्यौहार मनाया
अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर बुधवार को केशकाल क्षेत्र के ग्राम पीपरा में कोसरिया मरार समाज द्वारा धूमधाम से आमा जोगानी एवं बीज निकालनी त्यौहार को मनाया गया। गांव के तालाब में पूजा अर्चना कर कोसरिया मरार समाज द्वारा सामाजिक एकजुटता के साथ वर्षों से चली आ रही ही परंपरा को निर्वहन किया गया। पूजा कर अपने स्वर्गलोक हुए सदस्य को जल अर्पित किये।