केशकाल: केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम के प्रयासों से ग्रामीण अंचल में पानी की समस्या होगी दूर, 28 बोर खनन की मिली स्वीकृति
केशकाल विधानसभा अंतर्गत अंदरूनी इलाकों में क्षेत्रवासियों को पीने का शुद्ध पानी नहीं मिल पा रहा है। गांव के लोगों ने स्थानीय विधायक नीलकंठ टेकाम को अपने अपने गांव में पानी की समस्या से अवगत करवाया था। विधायक ने ग्रामीणों की मांग पर संवेदनशीलता दिखाते हुए केशकाल विधानसभा में 28 बोर खनन की स्वीकृति दे दी है, जिससे क्षेत्रवासियों में हर्ष व्याप्त है ।