केशकाल: सुशासन तिहार के तीसरे चरण में ग्राम खालेमुरवेण्ड में समाधान शिविर का आयोजन, केशकाल विधायक और कलेक्टर रहे शामिल
सुशासन तिहार के तीसरे चरण में केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम खालेमुरवेण्ड में सोमवार को समाधान शिविर का आयोजन हुआ।जिसमें केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम, कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में शुभारम्भ हुआ, जिसमें खाले मुरवेंड, डोंडेरापारा, सालेभाट और चिपरेल ग्राम पंचायत के ग्रामीणजन शामिल हुए।