दतिया: कल्लू कुशवाह हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी साहब सिंह की पत्नी ने झूठा फंसाने का आरोप लगाया, SP से निष्पक्ष जांच की मांग
Datia, Datia | Apr 1, 2026 दतिया शहर में मंगलवार को भाजपा पार्षद कल्लू कुशवाहा हत्याकांड में नया मोड़ सामने आया है। हत्या के आरोपी सिरोल निवासी साहब की पत्नी रानी यादव ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर एसपी को बुधवार दोपहर 03 बजे शिकायती आवेदन सौंपकर आरोप लगाया है कि उनके पति साहब सिंह यादव को भाजपा पार्षद कल्लू कुशवाह हत्याकांड में राजनीतिक रंजिश के चलते झूठा फंसाया जा रहा है।