बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ नगर के मंगल भवन में पुलिस जनसंवाद कार्यक्रम हुआ आयोजित
बल्देवगढ़ नगर के मंगल भवन में पुलिस जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जिला पुलिस उपाधीक्षक दिलीप पांडे एवं बल्देवगढ़ थाना प्रभारी मनोज सोनी के साथ नगर के समस्त व्यापारी, पार्षद, अधिकारी कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि शामिल रहे। पुलिस के द्वारा बताया गया कि यह जनसंवाद कार्यक्रम पुलिस और जनता के बीच की दूरी को समाप्त कर आपसी तालमेल से कार्य करने को लेकर हुआ है।