बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ के मुख्य बस स्टैंड के पास बीच सड़क पर एक ट्रक हुआ खराब, आवागमन हुआ अस्त-व्यस्त
बल्देवगढ़ बस स्टैंड के पास बीच सड़क पर एक ट्रक के अचानक खराब हो जाने से आवागमन अस्त-व्यस्त हुआ।आज दोपहर करीब 1:00 बजे ट्रक जो की टीकमगढ़ से छतरपुर की ओर जा रहा था।तभी अचानक बस स्टैंड के पास सड़क पर खराब हो गया।जिस कारण आवागमन अस्त-व्यस्त रहा।नगर में बाईपास सुविधा के अभाव में यह हालत आए दिन देखने को मिलते हैं।मौके पर पुलिस प्रशासन के पहुंचने पर जाम खुलवाया।