बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ पुलिस ने अपहृत नाबालिग लड़की को पश्चिम बंगाल से किया दस्तयाब, किया परिजनों के सुपुर्द
बल्देवगढ़ पुलिस ने अपहृत नाबालिक लड़की को पश्चिम बंगाल से दस्तयाव किया है।जिसे परिजनों के सुपुर्द किया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब दो माह पूर्व बल्देवगढ़ थाना अंतर्गत 16 वर्षीय नाबालिक लड़की के परिजनों द्वारा पुलिस थाने में बताया था कि उसकी नाबालिक लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगा ले गया है जिस पर बल्देवगढ़ पुलिस द्वारा जांच की जा रही थी।