बल्देवगढ़: कुड़ीला वन भूमि में भारी मात्रा में की गई सागौन के पेड़ों की अवैध कटाई ,मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम
कुड़ीला वन भूमि में भारी मात्रा में सागौन के पेड़ों की अवैध कटाई किए जाने का मामला सामने आया है।जिसमें प्राप्त जानकारी के अनुसार बल्देवगढ़ वन परिक्षेत्र अधिकारी नीतेश सोनी के द्वारा बताया गया कि, कुड़ीला वन भूमि में भारी मात्रा में सागौन के पेड़ों की अवैध कटाई की गई है। मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची है। जहां पर वन विभाग की टीम पूरे मामले की जांच कर रही है।