बल्देवगढ़: खरगापुर में वार्ड पार्षद ने नगर परिषद पर लगाए लापरवाही के आरोप, वार्ड पार्षद ने स्वयं की नालियों की सफ़ाई
खरगापुर नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद वाली रैकवार के द्वारा नगर परिषद पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।बताया गया कि नगर परिषद के कर्मचारियों के द्वारा वार्ड में साफ सफाई नहीं की जाती है। जिस कारण से वार्डवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।इसी बात को लेकर वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद वाली रैकवार के द्वारा स्वयं नालियों की सफाई की गई।