बल्देवगढ़: कैलपुरा में स्थिर एक निजी स्कूल में कक्षा 5वीं के छात्र के साथ शिक्षक ने की मारपीट,मामला पहुंचा पुलिस थाना
बल्देवगढ़ पुलिस थाना अंतर्गत कैलपुरा गांव में स्थित एक निजी स्कूल में कक्षा 5वीं के छात्र के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है।जिसमें पीड़ित छात्र के पिता इसराइल अली के द्वारा बताया गया कि,उसके पुत्र अर्श अली के साथ बेस्ट फ्यूचर किड्स केयर इंग्लिश मीडियम स्कूल के शिक्षक अजय मिश्रा के द्वारा मारपीट की गई। छात्र के पिता ने पुलिस थाना में शिकायत की है।