सहारनपुर: गर्भवती विवाहिता से दहेज के लिए मारपीट, गला घोंटने की कोशिश, पति पर पहली शादी छिपाने का आरोप, 4 लोगों पर FIR दर्ज
सहारनपुर में एक गर्भवती महिला ने अपने पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों पर दहेज के लिए मारपीट और रस्सी से गला घोंटने की कोशिश का आरोप लगाया है। महिला ने पति पर पहली शादी छिपाने का भी आरोप लगाया है। महिला थाना पुलिस ने मंगलवार सुबह सात बजे पति शाहनवाज, देवर सरताज, ससुर मंगता और सास शकीला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।