कसडोल: गिरौदपुरी धाम में स्थायी शेड निर्माण का विरोध, समाज ने परंपरा बचाने की मांग को लेकर किया धरना
गिरौदपुरी धाम/बलौदाबाजार-भाटापारा। परमपूज्य गुरु घासीदास बाबा की तपोभूमि गिरौदपुरी धाम में मुख्य द्वार से मुख्य मंदिर तक बनाए जा रहे स्थायी शेड निर्माण को लेकर बुधवार को समाज के लोगों ने शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि शासन-प्रशासन द्वारा कराया जा रहा निर्माण कार्य गिरौदपुरी धाम की वर्षों पुरानी धार्मिक परंपरा के विपरीत है।