बीकानेर में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन | ढाई किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार ~
बीकानेर में नशे के खिलाफ पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। बीकानेर एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत नाल थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 2 किलो 432 ग्राम (करीब ढाई किलो) अवैध अफीम बरामद की है।
मामले में खारा, फलौदी निवासी विकास बिश्नोई को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई का नेतृत्व नाल थानाधिकारी (सीआई) विकास विश्नोई ने अपनी टीम के साथ किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिछले एक महीने में नाल थाना पुलिस की यह चौथी बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है।
SSSO News पर देखें बीकानेर और राजस्थान की हर बड़ी खबर सबसे पहले।
#bikaner #bikanerpolice #breakingnews #ipsmridulkachawa #rajasthanpolice