शाहबाद: शाहाबाद में तीन झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई, भारी मात्रा में दवाइयां की गई जब्त
Shahbad, Baran | Jul 16, 2026 जानकारी गुरुवार सुबह 11 बजे मिली चिकित्सा विभाग ने ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्रवण शर्मा के नेतृत्व में तीन झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की। टीम में डॉ. भूपेंद्र मीणा व डॉ. प्रवीण गुर्जर भी शामिल रहे। अंशु पति विश्वास, आशीष विश्वास और राकेश सरकार के यहां से भारी मात्रा में दवाइयां जब्त की गईं।