महरौनी: थाना बानपुर पुलिस ने ग्राम दिदौरा के 26 वर्षीय अभियुक्त को 315 बोर तमंचा और एक जिंदा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
थाना बानपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रामजीवन पुत्र जयप्रकाश उम्र करीब 26 वर्ष नि0 ग्राम दिदौरा थाना बानपुर जिला ललितपुर को हिरासत पुलिस में लेकर जामा तलाशी ली।जिसके कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई की गई है।