होशंगाबाद नगर: जिले में 42 हजार किसानों से 3 लाख 81 हजार मीट्रिक टन गेहूं का उपार्जन, अनियमितता पर दो समितियां ब्लैक लिस्ट
नर्मदापुरम कलेक्टर सोमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में नर्मदापुरम जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन का कार्य जारी है। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे तक जिले मे 42 हजार 743 से अधिक कृषकों से 3 लाख 81 हजार 567 मीट्रिक टन गेहूं का उपार्जन किया जा चुका है। जिले में 132 पंजीयन केंद्रों के माध्यम से 73 हजार 296 किसानों का पंजीयन किया गया है।