शिकारपुर: सलैमपुर थाना क्षेत्र के गांव खैरपुर में बुजुर्ग मां को बेटे ने सरेराह पीटा, वीडियो हुआ वायरल
सलैमपुर सोशल मीडिया पर एक वृद्ध को डंडों से पीटते हुए उसके पुत्र का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सलैमपुर थाना क्षेत्र के गांव खैरपुर निवासी दुर्गेश शर्मा अपनी विधवा मां कृष्णा देवी को भगा-भगा कर पीटता रहा और मौजूद ग्रामीण वीडियो बनाते दिखाई दे रहे है।हालांकि बाद में कुछ लोगों ने हिम्मत जुटा कर आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।