लाइव अपडेट्स
राहुल गांधी का बयान:
राहुल गांधी ने कहा- हमें नफरत नहीं, मोहब्बत फैलानी है।
उन्होंने कहा, 'ज्ञानेश कुमार रात को सो नहीं पाते। वो डर रहा है, उसने सबसे बड़ा क्राइम किया है। देश की आवाज को बंद करने की कोशिश की, उसका गला घोंटा है।'
राहुल गांधी ने आगे कहा, 'न तो मोदी, न ही शाह, वो भी सो नहीं पा रहे। हम दुश्मनी वाले लोग नहीं हैं। हमें नफरत नहीं, मोहब्बत फैलानी है। ये प्रोटेस्ट किसी एक पार्टी, एक नेता का नहीं है। ये देश का प्रोटेस्ट है। देश की आवाज है, संविधान को बचाने की आवाज है।'
विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन:
विपक्ष का मार्च दोपहर 12 बजे मिंटो मेट्रो स्टेशन से शुरू होकर 3 बजे रामलीला मैदान पहुंचा। रैली में राहुल गांधी, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी, तेजस्वी यादव समेत 19 पार्टियों के नेता मौजूद हैं।
25 दिनों में सातवीं बार एकजुट हुआ विपक्ष:
पिछले 25 दिनों में विपक्ष इस मुद्दे पर सातवीं बार एकजुट हुआ है। इससे पहले 6 से 13 अक्टूबर के बीच छह बार प्रदर्शन हो चुके हैं।
#DelhiChalo #rahulgandhi #ViralInHaryana #citybignews
Hisar, Hissar | Nov 1, 2026