लालगंज: बुनियादी सुविधाओं के अभाव में लालगंज नगर परिषद का वार्ड संख्या 11 बदहाल
लालगंज नगर परिषद का वार्ड संख्या 11 बुनियादी सुविधाओं के अभाव में बदहाली झेल रहा है। करीब तीन हजार की आबादी वाले इस वार्ड में सड़क, नाला, जल निकासी और पेयजल की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। कई जगहों पर सड़कें जर्जर हैं, तीन सड़कें अब भी कच्ची हैं तथा नालों की स्लैब टूटी होने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। सफाई व्यवस्था भी कमजोर है। पूरे वार्ड के लिए केवल एक