कोल: शाहजमाल ADA में मस्जिद के इमाम के घर में दबंगों ने की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना, पुलिस से की गई शिकायत
Koil, Aligarh | Apr 8, 2026 शाहजमाल ADA में मस्जिद के इमाम के घर में घुसकर दबंगों के द्वारा मारपीट की गई है। मस्जिद के इमाम मुस्ताक मोहम्मद सैफी और आरोपी दबंगों के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। उक्त विवाद के चलते आरोपी बुधवार की रात्रि इमाम के घर आए और घर में घुसकर पहले अभद्रता की और फिर मारपीट की है।