70 से अधिक मंदिर दर्शन के साथ भक्तिमय हुआ जालोर शहर : जालोर में शनिवार को पुरषोत्तम मास में हिन्दू सेवा समिति द्वारा आयोजित होने वाली 14वी भव्य मंदिर दर्शन व नगर परिक्रमा में जालोर नगर के 70 से अधिक मंदिरों के हजारो श्रद्धालु भजन कीर्तन करते हुये दर्शन किए। परिक्रमा सूरजपोल स्थित गणपति भगवान की आरती के साथ हजारों माता बहिनो की भागीदारी में शहर के विभिन्न मन्दिरों के दर्शन कर दोपहर हनुमानशाला स्कूल पहुंची जहां भोजन प्रसादी व भजन कार्यक्रम के साथ माहौल को भक्तिमय किया गया। हिन्दू सेवा समिति के अम्बालाल व्यास ने बताया कि 14वी नगर परिक्रमा के दौरान विभिन्न समाजों, संगठनों द्वारा जल, शरबत, फलाहारी, फल–फ्रूट, शिकंजी, छाछ, बिस्किट आदि की व्यवस्था के साथ पुष्प वर्षा की गई।
Jalor, Jalor | Jun 6, 2026