सिंघेश्वर: सात दिन से लापता विवाहिता, परिजनों ने थाने में लगाई गुहार
मधेपुरा के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र से एक विवाहिता के सात दिनों से लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार महिला 16 मई को बैंक जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। महिला के ससुर ने थाना में आवेदन देकर खोजबीन की मांग की है। पुलिस ने आवेदन मिलने की पुष्टि करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।