गढ़मुक्तेश्वर: गांव खैरपुर गुर्जर निवासी व्यक्ति ने पुत्र को अज्ञात वाहन चालक द्वारा टक्कर मारने और मौत होने का कराया मुकदमा दर्ज
हापुड़ के थाना सिंभावली में गांव खैरपुर गुर्जर जनपद गौतम बुद्ध नगर निवासी रईस खान ने थाने में तहरीर देकर बताया कि प्रार्थी का पुत्र सलीम खान गाड़ी चालक का काम करता है। वह 4 तारीख को समय 5:00बजे अपने वाहन से नोएडा से मुरादाबाद जा रहा था जब वह सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव से सिखेड़ा पहुंचा तो अज्ञात वाहन चालक ने पुत्र की गाड़ी में टक्कर मार दी ।