गढ़मुक्तेश्वर: गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा पर टोल को लेकर कार सवारों और टोल कर्मियों के बीच हुई मारपीट, घटना CCTV में कैद
हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 9 स्थित टोल प्लाजा पर टोल देने को लेकर कार सवारो व टोल कर्मियों में जमकर मारपीट हुई है। मारपीट की घटना टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि हरियाणा से कार सवार अपने परिचित की अस्तियों को विसर्जित करने के लिए बृजघाट गंगा पर जा रहे थे। जैसे ही टोल पर पहुंचे तो विवाद हो गया।