गढ़मुक्तेश्वर: गांव पसवाड़ा मार्ग के पास पुलिस ने चेकिंग के दौरान 1 शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, अवैध देशी शराब बरामद
हापुड़ जनपद में एसपी के निर्देश पर शराब तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने गांव पसवाड़ा मार्ग के पास से चेकिंग के दौरान शराब तस्कर अभिषेक को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से पुलिस ने अवैध देशी शराब बरामद की है और पुलिस ने गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।