गढ़मुक्तेश्वर: थाना सिंभावली क्षेत्र में हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने 5 प्रकरणों में अवैध प्लाटिंग पर की कार्रवाई
हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर विकास क्षेत्र में मंगलवार को प्राधिकरण का बुलडोजर जमकर गरजा। मानचित्र स्वीकृत कराई बिना की जा रही अवैध प्लाटिंग के खिलाफ जमकर कार्रवाई की गई। इस दौरान अवैध प्लाटिंग करने वालों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। एचपीडीए ने 5 प्रकरणों में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की।