गढ़मुक्तेश्वर: गढ़मुक्तेश्वर थाना पुलिस ने टोल प्लाजा कर्मियों के साथ मारपीट के मामले में 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टोल प्लाजा कर्मियों के साथ मारपीट की घटना में संलिप्त 4 अभियुक्तो को मेला रोड थाने से आगे चाय का खोखा के पास गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से वैगनआर कार व घटना में प्रयुक्त गमछा बरामद हुआ।