हरिद्वार: हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्र से तीन शराब तस्करों को किया गिरफ्तार, देसी शराब के 115 पव्वे किए बरामद
हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने आज अलग-अलग क्षेत्र से तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के नाम विजेंद्र, शीलेंद्र और अमित गिरी है। तीनों आरोपियों के कब्जे से कुल मिलाकर देसी शराब के 115 पव्वे भी बरामद हुए हैं। गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज किए गए और उन्हें कोर्ट में पेश कर दिया गया।