हरिद्वार: भगत सिंह चौक के पास से रानीपुर कोतवाली पुलिस में एक सट्टेबाज को किया गिरफ्तार, 1300 की नगदी और सट्टा पर्चियां की बरामद
रानीपुर कोतवाली पुलिस ने आज भगत सिंह चौक के पास से एक सट्टेबाज को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम सुनील है जो तिबड़ी कॉलोनी का निवासी है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने ₹1300 की नगदी और कई सट्टा पर्चियां भी बरामद की है। सट्टे की खाईबाड़ी की सूचना पर रानीपुर पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी की गिरफ्तारी की और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।