हरिद्वार: भारतीय किसान यूनियन ने मायापुर स्थित एसपी सिटी कार्यालय पर डाला डेरा, पुलिस पर माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप
मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए एसपी सिटी कार्यालय पर ही डेरा डाल दिया। यूनियन का कहना है नगर कोतवाली क्षेत्र में एक मकान पर माफियाओं ने रातों रात हथियारों के दम पर कब्जा कर लिया लेकिन पुलिस माफियाओं पर कार्रवाई करने के बजाय उन्हें संरक्षण दे रही है। यूनियन के अनुसार वे लगातार यहीं बैठकर धरना देंगे।