हरिद्वार: कनखल मठ पहुंचे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा संसद में जो लायेगा गौ रक्षा बिल, वही होगा बड़ा हिंदू
चमोली प्रवास के बाद कनखल स्थित अपने मठ में पहुंचे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राहुल गांधी के हिंदुओं पर दिए गए बयान पर कहा है कि संसद में खुद को बड़ा हिंदू बताने की होड़ सी मची है लिहाजा नई संसद में जो भी गौ रक्षा बिल लायेगा वही हिंदू होगा। उन्होंने कहा कि कांवड़ियों को ढोल, मंजीरे, शंख और का ही प्रयोग करके इस धार्मिक यात्रा में भाग लेना चाहिए।