हरिद्वार: हाईवे पर तिरछे पुल के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गड्ढे में गिरी बस, छह यात्रियों को आई चोटें, 42 यात्री से सवार
आज हाईवे पर तिरछे पुल के पास एक बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई। हादसे के वक्त बस में 42 यात्री सवार थे जिनमें से 6 यात्रियों को हल्की चोटें आई। मौके पर पहुंची श्यामपुर थाना पुलिस ने घायल यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया। हाईवे पर गड्ढे होने के कारण यह हादसा हुआ है। गनीमत रही कि बस पलटी नहीं बल्कि गिरने के बाद सीधी हो गई और एक बड़ा हादसा टल गया।