जलेसर: संदिग्ध परिस्थिति में फांसी के फंदे पर पेड़ पर लटका मिला बोर्राकला के व्यक्ति का शव।
Jalesar, Etah | May 28, 2024 अवागढ़ थाना क्षेत्र के बोर्राकला गांव में संदिग्ध परिस्थिति में फांसी के फंदे पर 35 वर्षीय व्यक्ति का पेड़ पर शव लटका होने की सूचना पर थानाध्यक्ष अवागढ़ जयेंद्र प्रसाद मौर्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए । मृतक इदरीश पुत्र अक्सर अली के शव को पेड़ से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।