जलेसर: अवागढ में मेडिकल स्टोर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल को अज्ञात व्यक्ति ले भागा।
Jalesar, Etah | May 27, 2024 अवागढ़ थाना क्षेत्र में सोनाक्षी मेडिकल स्टोर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल को अज्ञात व्यक्ति लेकर मौके से फरार हो गया। वही अज्ञात व्यक्ति के द्वारा अपनी मोटरसाइकिल मेडिकल स्टोर पर ही छोड़ दी गई है। मोटरसाइकिल गायब होते ही मेडिकल स्वामी अनिल कुमार कठेरिया के द्वारा थाना अवागढ़ पुलिस को मामले की जानकारी दे दी है।