नगड़ी: नगड़ी के चेटे कुम्भा टोली में वृद्धा की टांगी से काटकर हत्या, एक घायल, आरोपी गिरफ्तार
Nagri, Ranchi | Apr 6, 2024 नगड़ी थाना क्षेत्र के चेटे कुम्भा टोली में वृद्धा की टांगी से काटकर हत्या कर दी गयी। यह घटना शनिवार सुबह की बतायी जा रही है। वृद्धा की पहचान बिरसी मिर्धा के रूप में हुई है। घटना को अंजाम देकर आरोपी व्यक्ति लोधमा जंगल की ओर भाग गया। लेकिन पुलिस की टीम ने आरोपी को धर दबोचा। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।