नगड़ी: ट्रैफिक एसपी हाईकोर्ट में हुए हाजिर,कोर्ट ने अगली सुनवाई में फिर बुलाया
Nagri, Ranchi | Apr 3, 2024 झारखंड हाईकोर्ट के मंगलवार के आदेश के आलोक में बुधवार को रांची ट्रैफिक एसपी अदालत के समक्ष उपस्थित हुए। सुनवाई के दौरान ट्रैफिक एसपी ने अदालत को बताया कि शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर जाम का सबसे बड़ा कारण ऑटो के लिए पार्किंग की व्यवस्था नहीं होना है।