नगड़ी: नयासराय मठटोली में मुंतजिर अंसारी उर्फ लालू के घर सिमडेगा से आई पुलिस टीम ने इश्तेहार चिपकाया
Nagri, Ranchi | Apr 5, 2024 नयासराय मठटोली में मुंतजिर अंसारी उर्फ लालू के घर सिमडेगा से आई पुलिस टीम ने इश्तेहार चिपकाया। इसमें उसे 30 मई तक सिमडेगा न्यायालय में हाजिर होने के निर्देश दिए गए हैं। उस पर महिला थाना सिमडेगा में 10 मार्च 2023 को प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी तब से वह फरार चल रहा है।