नगड़ी: बंधया स्थित बाबा राइस मिल में मोटर चोरी करते एक आरोपी धराया
Nagri, Ranchi | Apr 2, 2024 थाना क्षेत्र के बंधया स्थित बाबा राइस मिल में बिजली का मोटर और तार चोरी करते एक आरोपी को सिक्योरिटी गार्ड्स ने रंगेहाथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़ा गया आरोपी जुल्फान अंसारी नगड़ी के देवरी का निवासी है। वह मिल के पिछले हिस्से में लगे मोटर को खोल रहा था।