फिरोज़ाबाद: बछगांव के पास चलती बाइक पर तेज आंधी से पेड़ की डाली गिरी, बाइक सवार युवक की हुई मौत
फ़िरोज़ाबाद के थाना नारखी क्षेत्र के गांव बछगांव के पास कुदरत का कहर देखने को मिला है। चलती बाइक पर तेज आंधी से पेड़ की डाली टूटकर बाइक सवार युवक पर गिर गयी। जिससे बाइक सवार रचित उर्फ़ रिंकू नामक युवक की मौत हुयी है। घटना की सूचना पर मोके पर पुलिस भी पहुंच गयी। पुलिस मामले की जाँच पड़ताल मे जुट गयी है। परिजन शव का बिना पोस्टमार्टम कराये अस्पताल से घर ले गए है।