Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews

मैहर में नगर परिषद अध्यक्ष और पति पर गंभीर आरोप, कुर्मी समाज और सफाईकर्मियों ने SP को दिया ज्ञापन; आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप मैहर जिले के रामनगर में नगर परिषद अध्यक्ष दीपा मिश्रा और उनके पति कैलाश मिश्रा उर्फ दीपू मिश्रा विवादों में घिर गए हैं। बुधवार दोपहर कुर्मी समाज और नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने एसपी अवधेश प्रताप सिंह को दो अलग-अलग शिकायतें सौंपकर दोनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इन गंभीर आरोपों के बाद इलाके में यह मामला गरमा गया है। कुर्मी क्षत्रिय इकाई समाज के जिलाध्यक्ष रामसुशील पटेल के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हो रहा है। इस ऑडियो में नगर परिषद अध्यक्ष दीपा मिश्रा और उनके पति कैलाश मिश्रा ने कुर्मी समाज, कुछ सरकारी अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के लिए बेहद आपत्तिजनक और अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल किया है। दूसरी तरफ, नगर परिषद न्यू रामनगर के सफाई कर्मचारियों ने भी एसपी को एक अलग शिकायती पत्र दिया है। कर्मचारियों का आरोप है कि अध्यक्ष और उनके पति उन्हें दफ्तर आने से रोकते हैं और उनके खिलाफ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अपमानित करते हैं। इसके अलावा उन्हें नौकरी से निकालने और वेतन रोकने की धमकियां दी जा रही हैं। सफाई कर्मियों ने बताया कि इस प्रताड़ना की शिकायत पहले भी रामनगर थाने में की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग की है एसपी को ज्ञापन सौंपने वालों में कुर्मी समाज के जिलाध्यक्ष रामसुशील पटेल, तारा पटेल सहित सफाई कर्मचारी गोविंद समुंदे, मनीष और उमा प्रमुख रूप से शामिल रहे। फिलहाल, पुलिस दोनों शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, इस पूरे विवाद और आरोपों पर अब तक नगर परिषद अध्यक्ष दीपा मिश्रा और उनके पति की तरफ से कोई बयान या प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। #satnanews #Maiharnews #Thevindhya

MORE NEWS

CMO ने भूमि आरोपों को बताया निराधार, सीएम मोहन यादव पर राजनीतिक साजिश का आरोप

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर कांग्रेस द्वारा लगाए गए भूमि खरीदारी और घोटाले के आरोपों पर अब मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) की ओर से भी आधिकारिक बयान जारी किया गया है। CMO ने सभी आरोपों को पूरी तरह निराधार, तथ्यहीन और बदनाम करने की साजिश बताया है।क्षसीएमओ के बयान में साफ कहा गया है:“कांग्रेस और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में जो आंकड़े और आरोप लगाए जा रहे हैं, वे जानबूझकर भ्रामक हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तथा उनके परिवार की संपत्ति 2023 के नामांकन शपथ-पत्र में जो घोषित की गई थी, उसमें कोई अनुचित वृद्धि या परिवर्तन नहीं हुआ है। परिवार का रियल एस्टेट व्यवसाय वर्षों पुराना है और सभी लेन-देन कानूनी प्रक्रिया के अनुसार पारदर्शी तरीके से किए गए हैं।CMO ने आगे कहा, “कांग्रेस विकास के मुद्दों पर जनता के सामने जवाब नहीं दे पा रही, इसलिए मुख्यमंत्री की लोकप्रियता और छवि को

CMO ने भूमि आरोपों को बताया निराधार, सीएम मोहन यादव पर राजनीतिक साजिश का आरोप मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर कांग्रेस द्वारा लगाए गए भूमि खरीदारी और घोटाले के आरोपों पर अब मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) की ओर से भी आधिकारिक बयान जारी किया गया है। CMO ने सभी आरोपों को पूरी तरह निराधार, तथ्यहीन और बदनाम करने की साजिश बताया है।क्षसीएमओ के बयान में साफ कहा गया है:“कांग्रेस और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में जो आंकड़े और आरोप लगाए जा रहे हैं, वे जानबूझकर भ्रामक हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तथा उनके परिवार की संपत्ति 2023 के नामांकन शपथ-पत्र में जो घोषित की गई थी, उसमें कोई अनुचित वृद्धि या परिवर्तन नहीं हुआ है। परिवार का रियल एस्टेट व्यवसाय वर्षों पुराना है और सभी लेन-देन कानूनी प्रक्रिया के अनुसार पारदर्शी तरीके से किए गए हैं।CMO ने आगे कहा, “कांग्रेस विकास के मुद्दों पर जनता के सामने जवाब नहीं दे पा रही, इसलिए मुख्यमंत्री की लोकप्रियता और छवि को

Raghurajnagar Nagareey, Satna | Jun 24, 2026

कुर्मी समाज को गाली गलौज मामले में न्यू रामनगर नगर परिषद अध्यक्ष दीपा मिश्रा ने वायरल ऑडियो को बताया AI जनरेटेड

कुर्मी समाज को गाली गलौज मामले में न्यू रामनगर नगर परिषद अध्यक्ष दीपा मिश्रा ने वायरल ऑडियो को बताया AI जनरेटेड

Raghurajnagar Nagareey, Satna | Jun 24, 2026

म.प्र.राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव द्वारा प्रवास के दूसरे दिन बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष #सतना में जिले के सभी विभागों एवं बैंकों की योजनाओं की समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस सहित अधिकारी उपस्थित रहे।

#JansamparkMP 
Dr Mohan Yadav 
Chief Minister, MP

म.प्र.राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव द्वारा प्रवास के दूसरे दिन बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष #सतना में जिले के सभी विभागों एवं बैंकों की योजनाओं की समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस सहित अधिकारी उपस्थित रहे। #JansamparkMP Dr Mohan Yadav Chief Minister, MP

Satna, Madhya Pradesh | Jun 24, 2026

मैहर में नगर परिषद अध्यक्ष और पति पर गंभीर आरोप, कुर्मी समाज और सफाईकर्मियों ने SP को दिया ज्ञापन; आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप मैहर जिले के रामनगर में नगर परिषद अध्यक्ष दीपा मिश्रा और उनके पति कैलाश मिश्रा उर्फ दीपू मिश्रा विवादों में घिर गए हैं। बुधवार दोपहर कुर्मी समाज और नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने एसपी अवधेश प्रताप सिंह को दो अलग-अलग शिकायतें सौंपकर दोनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इन गंभीर आरोपों के बाद इलाके में यह मामला गरमा गया है। कुर्मी क्षत्रिय इकाई समाज के जिलाध्यक्ष रामसुशील पटेल के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हो रहा है। इस ऑडियो में नगर परिषद अध्यक्ष दीपा मिश्रा और उनके पति कैलाश मिश्रा ने कुर्मी समाज, कुछ सरकारी अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के लिए बेहद आपत्तिजनक और अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल किया है। दूसरी तरफ, नगर परिषद न्यू रामनगर के सफाई कर्मचारियों ने भी एसपी को एक अलग शिकायती पत्र दिया है। कर्मचारियों का आरोप है कि अध्यक्ष और उनके पति उन्हें दफ्तर आने से रोकते हैं और उनके खिलाफ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अपमानित करते हैं। इसके अलावा उन्हें नौकरी से निकालने और वेतन रोकने की धमकियां दी जा रही हैं। सफाई कर्मियों ने बताया कि इस प्रताड़ना की शिकायत पहले भी रामनगर थाने में की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग की है एसपी को ज्ञापन सौंपने वालों में कुर्मी समाज के जिलाध्यक्ष रामसुशील पटेल, तारा पटेल सहित सफाई कर्मचारी गोविंद समुंदे, मनीष और उमा प्रमुख रूप से शामिल रहे। फिलहाल, पुलिस दोनों शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, इस पूरे विवाद और आरोपों पर अब तक नगर परिषद अध्यक्ष दीपा मिश्रा और उनके पति की तरफ से कोई बयान या प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। #satnanews #Maiharnews #Thevindhya - Raghurajnagar Nagareey News