बिजावर: केन-बेतवा परियोजना: 'न्याय दो या मार दो' नारे के साथ चिता आंदोलन तेज, अमित भटनागर का आमरण अनशन 8वें दिन जारी
बिजावर क्षेत्र के केन-बेतवा लिंक परियोजना सहित अन्य परियोजनाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में जय किसान संगठन के बैनर तले चल रहा चिता आंदोलन लगातार तेज हो रहा है। संगठन के अनुसार सामाजिक कार्यकर्ता अमित भटनागर का आमरण अनशन 8वें दिन और चिता आंदोलन 11वें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने सोमवार से दोपहर 2 बजे से 'सूली आंदोलन' भी शुरू कर दिया ।