कटंगी: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर कटंगी विधायक कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम
अंत्योदय’ एवं एकात्म मानव दर्शन के प्रणेता और महान राष्ट्रसेवक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को कटंगी विधायक गौरव सिंह पारधी के कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विधायक गौरव सिंह पारधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।